मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाना क्षेत्र के बखरा चौक पर गुरुवार शाम सारण, गोपालगंज और सीवान पुलिस ने सरैया पुलिस के सहयोग से ज्वेलरी दुकान में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में लूट के आभूषण और गलाए गए सोने की सिल्लियां बरामद कीं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुलिस ने अंतरजिला चेन स्नेचर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के मुख्य सरगना को एक दिन पहले बखरा के कपाड़िया टोला से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि विभिन्न जिलों से लूटे गए आभूषण बखरा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बेचे जाते हैं। सूचना के आधार पर बखरा निवासी मनोज साह के पुत्र मणिकांत की आभूषण दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से चोरी के गहने और सोने की सिल्लियां बरामद हुईं। ज्वेलरी दुकानदार ने भागने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.