फतेहपुर, दिसम्बर 11 -- बिंदकी। नगर की एक दुकान से दिनदहाड़े बक्सा चोरी करने वाले चोर ने कागज मिलने पर दुकानदार को फोन किया। उसने पैसा ले आओ और कागजात से भरा बक्सा वापस ले जाओ। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर शातिर की करतूत सुन माथा पकड़ लिया। पुलिस ने शातिर को जेल भेज दिया। बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड में एक कोल्ड स्टोर के सामने स्थित दुकान में बुजुर्ग दुकानदार केशव प्रसाद गुप्ता अखबार पढ़ रहे थे। चोर बगल के रास्ते से प्रतिष्ठा के अंदर घुसा और बक्सा उठा ले गया था। बक्सा में कोई नगद या कीमती सामान नहीं था। केशव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आरोपी रिजवान ने उनके मोबाइल में फोन किया की बताए हुए निर्धारित स्थान में कुछ पैसा दे जाओ और अपना बक्सा ले जाओ। बक्से में कुछ नहीं मिला है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। केशव प्रसाद गुप्ता आरोपी द्वारा बताए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.