बक्से में युवती का सिर कटा शव, बैग में हाथ-पैर, बिहार से लखनऊ पहुंची ट्रेन में लाश से सनसनी
लखनऊ, मई 18 -- एक युवती की सिर काटकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने धड़ बोरे से ढंकने के बाद एक बक्से में ठूंस कर ट्रेन में छोड़ दिया। हाथ-पैर काट कर एक बैग में कपड़ों के बीच में रख दिया। ट्रेन रविवार की रात लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पहुंची तब बक्सा और बैग में लाश देख सनसनी फैल गई। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। रास्ते के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह पता करने की कोशिश हो रही है कि बक्से को किस स्टेशन से ट्रेन में लादा गया था। युवती की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। उसने सलवार-सूट पहन रखा था। ट्रेन नंबर 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार रात गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंची और सारे यात्री उतर गए। लगभग 15 मिनट बाद कुछ कर्मचारी ट्रेन की सफाई के लिए चढ़े तो स्लीपर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.