नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के सहारनपुर में दो हजार करोड़ रुपये के पुराने नोटों का खजाना होने का झांसा देकर बिहार के दो लोगों से 16 लाख रुपये ठगने वाले 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बक्सों में भरे दो-दो हजार रुपये के पुराने नोटों का वीडियो दिखाकर पीड़ितों को जाल में फंसाया। तलाशी में उसके कब्जे से 500 रुपये के छह जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने नकली करेंसी के साथ अवैध हथियारों के कारोबार में भी शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के बक्सर जिले के ग्राम दूबोली निवासी कृष्णाकांत दुबे ने 29 अक्टूबर को शाहनवाज निवासी मिर्जापुर पोल, विशाल त्यागी निवासी जटिकारा दिल्ली और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पुराने नोट बदलवाने और एंटीक सामान में मोटा म...