हजारीबाग, मार्च 16 -- दारू प्रतिनिधि श्रीश्री रामनवमी पूजा समिति बक्शीडीह की बैठक बजरंगबली मंदिर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता भैया सुरत् कुमार ने किया। इस बैठक मे सर्वसम्मति से नवमी के दिन खूबसूरत झांकी निकालने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, सचिव उपेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष भैया सुमित , उपकोषाध्यक्ष प्रमोद पासवान, संयोजक भैया संतोष कुमार सिन्हा , तालेश्वर पासवान, शंकर पासवान, राजकुमार दास, भैया अखिलेश को बनाया गया। जय श्रीराम के जयकारे के साथ सभी नव चयनित सदस्यो का स्वागत किया गया। । इस बैठक मे दिनेश पासवान , रौशन सिंहा, सुमन सिन्हा, बलराज पासवान, मनीष पासवान, सुरेंद्र राम, बालगोविंद साव, विकाश कश्यप सिन्हा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...