बक्सर, मार्च 14 -- पेज चार के लिए ----- राहत डुमरांव के हरिजी हाता स्थित हॉस्टल से मंगलवार की रात हुए थे लापता परिजन व हॉस्टल प्रबंधन थे परेशान, डुमरांव पुलिस कर रही थी छानबीन फोटो संख्या- 17, कैप्सन-शुक्रवार की देर रात बक्सर में आरपीएफ जवान के साथ बरामद बच्चे। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हरिजी हाता स्थित एक हॉस्टल से मंगलवार की रात लापता हुए दो स्कूली बच्चों को आरपीएफ ने बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों को शुक्रवार की देर रात बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन से बरामद किया गया है। बच्चों के सकुशल बरामदगी की खबर मिलते ही जहां माता-पिता के आंखों से खुशी के आंसू छलक पडे। वहीं डुमरांव पुलिस के साथ हॉस्टल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। बरामद दोनों बच्चों का बयान दर्ज कराने के लिए डुमरांव पुलिस ने शनिवार को न्यायालय भेजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.