बक्सर से घर लौट रहे युवक को नशा खुरानी गिरोह ने ट्रेन में नशा खिलाकर लूटा
गोपालगंज, अगस्त 10 -- गोपालगंज। नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने सोमवार को बक्सर से अपने घर लौट रहे एक युवक को नशा खिलाकर लूट लिया। युवक कुचायकोट थाने के रामगढ़ गांव के रामाशंकर भगत का बेटा विनोद भगत बताया गया है। बेहोशी की हालत में उसे सासामूसा रेलवे स्टेशन पर पाया गया। इसके बाद इलाज के लिए लेकर परिजन उसे मॉडल सदर अस्पताल में लेकर गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया ज रहा है कि विनोद भगत किसी काम से कुछ दिनों पहले बक्सर गया था। काम होने के बाद वह ट्रेन पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- पटना जंक्शन से लापता इलेक्ट्रिशियन महुआ में बेहोश मिला इस दौरान रास्ते में नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशा खिला दिया और उसके पास रखे गए सामान लूट लिए। युवक ट्रेन में ही बेहोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.