पटना, अप्रैल 11 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तीन अंचलाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अंचलाधिकारियों में बक्सर सदर के राहुल कुमार, भागलपुर के शाहकुंड की डॉ. हर्षा कोमल और सीतामढ़ी के डुमरा की अंचलाधिकारी डॉली कुमारी शामिल हैं। विभागीय आदेश में कहा गया है कि इन तीनों अंचलाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में व्यवधान पैदा किया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। विभागीय मंत्री के विशेष कार्यक्रम का अनादर/अवरोध पैदा किया। मार्च 2026 में महालेखाकार, बिहार एवं विभागीय आवंटन व व्यय संबंधी उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिया। राजस्व संग्रह के निर्धारित लक्ष्य से काफी कम की वसूली हुई, जिससे राज्य के वित्तीय प्रबंधन में बाधा उत्पन्न हुई। उच्च न्यायालय के न्यायादेश के आलोक म...