हमारे संवाददाता, अप्रैल 27 -- Buxar News: बिहार के बक्सर जिले में भीषण गर्मी एवं तेज धूप को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। बक्सर की जिलाधिकारी (डीएम) ने सोमवार को यह आदेश दिया। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, प्री स्कूल और सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में आधा घंटे पहले ही आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- नोएडा में तपती गर्मी का असर, स्कूल टाइमिंग बदली; सुबह जल्दी लगेंगी क्लासेस डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार दोपहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसका छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय पर परिवर्तन किया जा रहा है। इसलिए सभी प्री-प्राइमरी और पहली से आठवीं तक की क...