हिन्दुस्तान संवाददाता, दिसम्बर 16 -- बिहार के बक्सर जिले में अपराधियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग एक शख्स की हत्या कर दी। जबकि गोली लगने से दूसरा व्यक्ति घायल हो गया, उसकी हालत गंभीर है। वारदात राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में सोमवार शाम को हुई। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रसेन निवासी विजयशंकर चौबे (45 वर्ष) अपने रिश्तेदार धनसोईं थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रामाकांत पाठक(60 वर्ष) के साथ सोमवार की शाम गांव की उत्तर दिशा की तरफ टहल रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर आए अपराधियों ने दोनों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें विजय शंकर के रिश्तेदार रामाकांत पाठक की मौके पर ही मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.