उन्नाव, अप्रैल 3 -- सुमेरपुर। बीघापुर तहसील क्षेत्र के बक्सर स्थित सिद्धपीठ मां चंडिका देवी दरबार में दर्शन करने आए चार दोस्तों की खुशी मातम में बदल गई। गंगा स्नान के दौरान 46 वर्षीय आदित्य नारायण गहरे पानी में समा गए। सूचना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम घंटों से तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, इंदिरानगर, लखनऊ निवासी आदित्य नारायण, जो पालीमेड प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत थे, अपने सहकर्मी नीलेश, शुभम शुक्ला और आशीष अवस्थी के साथ सुबह लगभग 11 बजे दर्शन के लिए बक्सर पहुंचे। दर्शन से पहले उन्होंने शोभन आश्रम के पास स्थित हनुमान मंदिर के पीछे गंगा घाट पर स्नान करने का निर्णय लिया। स्नान के दौरान अचानक आदित्य नारायण गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे लहरों में...