आरा, फरवरी 13 -- आरा, हि.सं.। गजराजगंज फ्लाई ओवरब्रिज के समीप बक्सर निवासी अधेड़ को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी थी। फायरिंग में जख्मी शौकत अली के फर्दबयान पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें शौकत अली की ओर से कहा गया है कि वे अपनी ससुराल गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव आए थे। गुरुवार की रात वे गजराजगंज बाजार से पैदल वापस कारीसाथ गांव ससुराल लौट रहे थे। उसी दौरान गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद बदमाशों की ओर से उन्हें गोली मार दी गई। बता दें कि गुरुवार की रात बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी जूम्मादद्दीन के 50 वर्षीय पुत्र शौकत अली को गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप गोली मार दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.