जामताड़ा, सितम्बर 23 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। नई दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर कालाझरिया के समीप सोमवार दोपहर बड़ी घटना होते-होते टल गई। बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (18184 डाउन) के कुर्सीयान (चेयरकार) कोच में अचानक ब्रेक बाइंडिंग से धुआं और आग की लपटें उठीं। यह नजारा देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री खिड़की से कूदकर जान बचाने लगे। हालांकि रेल चालक की सतर्कता से ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया। वहीं,अपलाइन ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने भी भीड़ और स्थिति को देखते हुए अपनी ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अफरा-तफरी में कई यात्रियों का सामान बिखर गया। ट्रेन चालक और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) से आग पर काबू पाया। घटना के कारण ट्रेन करीब 34 मिनट (12:10 से 12:44 बजे तक) कालाझरिया के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.