बलिया, अप्रैल 13 -- हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बबुआपुर सोनवानी स्थित श्री योगी बाबा के मैदान में चेतक प्रतियोगिता आयोजित हुई। कड़े मुकाबले में बक्सर (बिहार) निवासी योगेंद्र ठाकुर का घोड़ा 'एक्सप्रेस' अव्वल रहा। छोटू मिश्र व परशुराम पहलवार का घोड़ा क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को अतिथियों ने शील्ड देकर सम्मानित किया। बबुआपुर निवासी सिंकू पांडेय ने विजेता प्रतिभागी को 2100 की पुरस्कार राशि देकर उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम का आयोजन बमजी पांडेय के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि सुनील पांडेय, अजय पांडेय व कैप्टन लखन लाल यादव रहे। संचालन शिवम राय व विवेक तिवारी ने किया। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई चयन ट्रायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...