बक्सर, अगस्त 10 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेंजा गांव निवासी एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरेंजा गांव निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र कुश कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक सावन की सोमवारी पर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने वाराणसी गया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।​ प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुश कुमार सावन की सोमवारी के अवसर पर अपने दोस्तों के साथ वाराणसी में जलाभिषेक करने गया हुआ था। सोमवार की सुबह वाराणसी के गंगा महल घाट के पास स्नान कर रहा था। उसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। ​कुश को आसपास न देखकर साथ गए दोस्तों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका होने पर ...