गाजीपुर, जनवरी 30 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के श्री महंत रामबरन दास इंटर कॉलेज भुड़कुड़ा के ग्राउंड में जय भीखा साहब चेतक प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें एक दर्जन घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता पांच चक्र में की गई जिसमें बिहार के बक्सर निवासी अजय सिंह के चेतक को प्रथम स्थान मिला। उनके घुड़सवार रिजवान को एलईडी टीवी का पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर मऊ के लीलारी निवासी शशिकांत पांडे का घोड़ा रहा। इसके घुड़सवार राहुल यादव को कूलर तथा तृतीय स्थान मऊ के ही दया रामपाल के घोड़े को मिला। इनके घुड़सवार सरवन यादव को साइकिल का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि शुभ्भगा यादव ने सभी को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि चेतक प्रतियोगिता से वीरता, स्वाभिमान, बलिदान के प्रतीक महाराणा प्रताप के श्वेत चेतक की गाथा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.