बक्सर, जून 21 -- युवा पेज के लिए 70वीं बीपीएससी में हासिल की सफलता फोटो-11, कैप्सन :- निधि ज्योत्सना बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर अंचल की पूर्व सीओ निधि ज्योत्सना ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम बनी है। निधि ज्योत्सना का पैतृक गांव बक्सर जिले का लक्ष्मीपुर (कृतपुरा) है। उनके दादा लालधारी राम तथा पिता जयराम दास हैं। वर्तमान में उनका परिवार आरा में रहता है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय बिहियां से हुई है। यह सदर अंचल में अपनी सेवा दे चुकी है। वर्तमान में वह रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला में सीओ के रूप में कार्यरत हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी। यह भी पढ़ें- अकोढ़ीगोला सीओ निधि ज्योत्सना बनीं एसडीएम कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने 70वीं ...