बक्सर और संतरागाछी की ट्रेन 8 को चलेगी लेट
जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस 8 जून को करीब 1 घंटे तक लेट चलेगी। जबकि, टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 04, 08 और 11 जून को चांडिल के बाद पुरुलिया के बदले मुरी और गुंडा बिहार स्टेशन होकर चलेगी। आसनसोल टाटानगर मेमू ट्रेन आठ और 11 जून को आद्रा स्टेशन तक अप डाउन करेगी। लाइन ब्लॉक को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन झाड़ग्राम पुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन 8 और 11 जून को रद्द करने की तैयारी में है। बताया जाता है की लाइन ब्लॉक के कारण 18 एक्सप्रेस रोड मेमू ट्रेनों का परिचालन झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच प्रभावित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.