जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस में सोमवार सुबह आदित्यपुर और गम्हरिया स्टेशन के बीच ब्रेक बाइंडिंग हो गई। इससे यात्रियों और ट्रेन ड्यूटी कर्मचारियों में आधे घंटे अफरातफरी मची रही। सूचना के अनुसार, इंजन के बाद वाली जनरल कोच के पहिए से ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने लगा। लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी। कोच के यात्री भी लाइन पर उतर आए थे। हालांकि, लोको पायलट ने फायर इंस्ट्रूमेंट की मदद से चिंगारी बुझा दी। ट्रेन के गम्हरिया पहुंचने पर रेलकर्मियों ने जांच कर खामियां दूर कर दीं। इससे ट्रेन के ज्यादा दूरी तय करने के बाद फिर ऐसी घटना होने की आशंका खत्म हो गई। यह भी पढ़ें- आला हजरत ट्रेन में की चेन पुलिंग,मचा हड़कंप आदित्यपुर और गम्हरिया के बीच ट्रेन खड़ी रहने से करीब आधा घंटा लेट हो गई।जानकार बताते हैं कि बक्सर एक्सप्रेस में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.