बक्सर, मई 9 -- पेज तीन के लिए ---- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बक्सर आरा हाईवे 922 के कुआवन मोड़ के पास डंपर से टकराकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाने के पीलापुर गांव निवासी राहुल कुमार, पिता हृदय राम के रूप में हुई है। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि कांट गांव से बालू उतार कर एक डंफर हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान आरा की ओर से आ रहा उक्त बाइक सवार युवक कुआवन मोड़ के पास डंफर से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...