बक्शी बांध स्लूज गेट बंद, फ्लोटिंग रेस्तरां पर लटका ताला
प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज। गंगा और यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है। दोनों में बढ़ते पानी को देखते हुए बक्शी बांध का स्लूज गेट बंद कर दिया गया है। इसके बाद अब प्रभावित और निचले इलाकों से पानी की निकासी पंप के जरिए की जाएगी। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा का पानी सलोरी एसटीपी के करीब पहुंच गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। यमुना के उफान का असर संगम क्षेत्र के पर्यटन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पानी बढ़ने के चलते यमुना में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- कछारी इलाकों में बढ़ता पानी देख बढ़ी धड़कन संगम में गंगा का पानी बड़े हनुमानजी मंदिर से महज डेढ़ मीटर दूर रह गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में भी पानी पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.