जौनपुर, फरवरी 23 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शनिवार को शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतीश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के बीच बेहतर तालमेल शिक्षा सुधार की बुनियाद है। दोनों के समन्वय से स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह, डॉ. मनीष सिंह और वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने विचार रखे। इस मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.