बक्शा केवीके पर फलदार पौधों की बिक्री शुरू
जौनपुर, जुलाई 18 -- नौपेड़वा। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा की उद्यान नर्सरी में विभिन्न फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्र के अध्यक्ष और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने बताया कि आम की दशहरी, लंगड़ा, मल्लिका और आम्रपाली प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं। इसके अलावा अमरूद की ललित श्वेता, थाई पिंक, इलाहाबादी सफेदा और हिसार सफेदा प्रजातियों के पौधे भी किसानों के लिए उपलब्ध हैं। बताया कि विश्वविद्यालय की विकसित नरेंद्र बेल, आंवला नरेंद्र-3 तथा नींबू की दो प्रजातियों के पौधे भी केंद्र पर उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.