पलामू, जून 26 -- सतबरवा। प्रखंड क्षेत्र के बकोरिया में मुहर्रम के जुलूस के दौरान के कारण शुक्रवार को ताजिया नहीं उठाया गया। सदर जुल्फिकार अंसारी ने बताया कि नवमी तिथि को ताजिए का चौक भरने के दौरान सड़क हादसा हो गया था। एक पक्ष के लोगों ने उनके पक्ष के एक बुजुर्ग व्यक्ति को गुरुवार की रात करीब 11 बजे के करीब बाइक से धक्का मार दिया था। इसके कारण स्थिति तनावपूर्ण है। शुक्रवार को सदर मेदिनीनगर के डीएसपी राजेश यादव ने दोनों समुदाय विशेष के लोगों को मनाने का प्रयास किया। बात बन भी गई, परंतु समुदाय के लोगों ने शाम होने की बात करते हुए डीएसपी से शनिवार को ताजिया उठाने का समय मांगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम-01-शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाया गया त्याग और बलिदान का त्योहार मुहर्रम सीओ सह बीडीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दोनों पक्ष के लोग...