बकोरिया आंगनबाड़ी के लिए सेविका चयनित
पलामू, जून 4 -- सतबरवा। सतबरवा के बकोरिया में गुरुवार को आंगनबाड़ी का आमसभा आंगनबाड़ी केंद्र (एक ) भवन में किया गया। गुड़िया कुमारी को उच्च योग्यता के आधार पर मेदिनीनगर के बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जागो महतो ने चयनित करने की जानकारी दी, परंतु एक अभ्यर्थी उम्मीदवार ने सर्टिफिकेट जांच करने के लिए सीडीपीओ से मांग की। महिला पर्यवेक्षिका किरणमाला, बीडीसी कविता कुमारी, शिक्षक प्रतिनिधि ब्रह्मदेव रजक, एएनएम और ग्राम प्रधान बिगन सिंह खरवार आदि ने आठ अभ्यर्थियों की कागजात की जांच की। सीडीपीओ जागो महतो ने बताया कि गुड़िया, एमए तक पढ़ी है, उच्च योग्यता के आधार पर चयन के योग्य है। यह भी पढ़ें- सहायिका को दिया गया नियुक्ति पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.