मुंगेर, मार्च 17 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड में कार्यरत आशा कर्मियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। आठ माह से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज कर्मियों ने बीसीएम और अकाउंटेंट के कक्ष में ताला जड़ दिया, जिससे दोनों कर्मचारी कमरे के अंदर बंद हो गए। बाद में डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और ताला खुलवाकर कर्मचारियों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, हवेली खड़गपुर प्रखंड की लगभग 185 आशा कर्मियों को पिछले आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। इसी बात से आक्रोशित आशा कर्मियों ने सोमवार को सीएचसी परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गईं।आशा कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार पर आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.