सासाराम, मार्च 20 -- सासाराम। आशा एवं आशा फैसिलेटटर तथा वैक्सीन कुरियर के आठ माह से बकाये राशि का भुगतान नहीं होने के कारण शुक्रवार को आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। संघ के प्रखंड मंत्री सुशीला देवी ने बताया कि लगातार कार्य करने के बावजूद आशा एवं आशा फैसिलिटेटर तथा वैक्सीन कुरियर के प्रोत्साहन राशि एवं पारितोषिक राशि करीब आठ माह से भुगतान नही हो रहा है। जिसके कारण भूखमरी की स्थिति में पहुंच चुके हैं। ऐसें में अविलम्ब बकाये राशि का भुगतान किया जाये, अन्यथा 01 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कार्य वहिष्कार करने पर विचार किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.