बकाये मानदेय को लेकर प्रेरकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या, जून 6 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। बकाये मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षा प्रेरक संघ के जिला अध्यक्ष राम बक्श यादव के नेतृत्व में लोक शिक्षा प्रेरकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि शिक्षा विभाग की लचर कार्यशैली की वजह से शिक्षा प्रेरकों का 18 से 20 माह का बकाया मानदेय नहीं मिल पाया है। जिसे जल्द दिलाने के साथ ही लोक शिक्षा प्रेरकों की पुनः बहाली की जाए या किसी अन्य पद पर समायोजित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षा प्रेरक संघ के जिला संगठन मंत्री अरविंद सिंह ,जिला महामंत्री पुष्पेंद्र निषाद, जिला सचिव राजेंद्र कुमार, बब्बन निषाद, संजय शर्मा ,बृजेश कुमार, अरविंद यादव, दीप्ति पाठक, अंशु यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.