लखनऊ, मार्च 15 -- स्मार्ट मीटर में नेगेटिव बैलेंस की वजह से कनेक्शन कटने पर बकाये का 50 प्रतिशत भुगतान करने पर भी तीन दिन के लिए बत्ती जोड़ी जाएगी। पावर कॉरपोरेशन ने रविवार को आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि इन तीन दिनों में पूरा रीचार्ज न करने या बैलेंस पॉजिटिव न होने पर कनेक्शन कट जाएगा। कॉरपारेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बकाया का 50 प्रतिशत जमा करके तीन दिन के लिए कनेक्शन जुड़वाने का विकल्प केवल एक बार का है।प्रदेश में 78 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं, जिनमें से 70.50 लाख मीटर प्रीपेड मोड में काम कर रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन ने 13 मार्च से स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था शुरू कर दी है, जिसकी वजह से नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्वत: कट जा रहे हैं।प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के मीटर खातों में बैलेंस ऋणात्मक हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.