उन्नाव, दिसम्बर 12 -- उन्नाव। शहर में बिजली बिल राहत योजना के पहले 12 दिन बीत जाने के बावजूद पंजीकरण में उत्साह काफी कम रहा। 22 हजार बकायेदारों में से सिर्फ 343 ने योजना में शामिल होकर पंजीकरण कराया है। बकायेदारों ने कर्मचारियों से सवाल किए कि कितना राशि जमा करनी होगी, किस्तें कब तक भरनी हैं और बिल भरते रहने के बावजूद देनदारी क्यों दिखाई दे रही है। कई लोगों ने मुस्कराते हुए कहा, अगली बार आएंगे और पंजीकरण के लिए लौट गए। शहर में कुल 22 हजार उपभोक्ता बिजली विभाग के कर्जदार हैं। इनमें से 6577 नेवरपेड उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कभी भी बिल का भुगतान नहीं किया। इन पर 22 करोड़ से अधिक की बकाया राशि है, जिसमें बिजली चोरी और कामर्शियल मामलों का बड़ा हिस्सा शामिल है। बकायेदारों की सुविधा के लिए विभिन्न कार्यालयों और उपकेंद्रों पर पंजीयन शिविर लगाए जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.