पटना, मार्च 13 -- बिजली बिल चुकता नहीं करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलेगा। ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने दोनों वितरण कंपनियों की राजस्व संग्रहण की समीक्षा की और बकाया वसूली को और तेज करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों को डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की सूची को नियमित अद्यतन करने और विशेषकर बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही राजस्व संग्रहण में तेजी लाने, बकायेदारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा डबल कनेक्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश भी दिये गए। बैठक में अधिकारियों को यह भी कहा गया कि ऐसे मामलों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि राजस्व नुकसान को रोका जा सके। बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.