रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिध। विद्युत विभाग की ओर से बकाया बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई जगहों में बिजली कनेक्शन काटे गए। यह अभियान गुरुवार को एसडीओ व जेई के निर्देश पर चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने हेमतपुर, डभातु, गोला रेलवे स्टेशन रोड व रजरप्पा मोड़ में कार्रवाई की। अभियान में महेंद्र महतो, जगमोहन मुंडा, नरेश महतो, दिनेश महतो, बासुदेव कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल है। बिजली कर्मियों की टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बकाया राशि की जानकारी दी और तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं किया है, उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए। हेमतपुर निवासी मनीष कुमार गर्ग पर लगभग 1,12,000 रुपये बकाया पाया गया। इसके अलावा रामु महतो, अरविंद नायक, रौशन आलम...