रामगढ़, मार्च 11 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ ने बकायेदारों के खिलाफ तेवर कड़ा किया है। इसके तहत 54 बकायेदारों को नोटिस जारी किया गया है। उनके बैंक खाता को पूर्व में ही फ्रीज किया जा चुका है। अब उनके खाते से नगर परिषद रामगढ़ अपने खाते में बकाया टैक्स की राशि स्थानांतरित करने की कवायद शुरु किया है। इसे लेकर सभी बैंकों को पत्र लिखा गया है। इस बाबत नगर परिषद रामगढ़ कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने बताया कि सभी बकायेदारों को हरहाल में टैक्स जमा करना होगा। इसे लेकर उन्हें कई बार नोटिस दिया गया। इसके बावजूद बकाया जमा नहीं होने पर बाध्य होकर बकायेदार के खातों को फ्रीज किया गया। अब उनके खाते से नगर परिषद रामगढ़ के खाते में बकाया राशि स्थानांतरिक करने की कवायद की जा रही है। कहा कि नागरिक सुविधा में होल्डिंग टैक्स काफी महत्वपूर्ण है।...