सासाराम, मार्च 12 -- बिक्रमगंज, हिटी। विद्युत बोर्ड द्वारा बकाया बिल की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभागीय पदाधिकारी व कर्मचारी घर-घर जाकर राजस्व संग्रहण के साथ बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई भी तेजी से कर रहे हैं। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम ई. ब्रवीम ने बताया कि राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल संग्रहण करने तथा आवश्यकतानुसार बिजली कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि विभाग द्वारा लाइन काटने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान 100 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन विच्छेद किया गया, जबकि 335 उपभोक्ताओं ने बकाया राशि का भुगतान किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.