हमीरपुर, अप्रैल 22 -- मौदहा, संवाददाता। रहमानिया इंटर कॉलेज प्रशासन ने बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। नये प्रबंधक एडवोकेट जकी अहमद खान के पदभार ग्रहण करते ही कालेज की ग्यारह दुकानदारों को नोटिस जारी कर पन्द्रह दिनों में स्पष्टीकरण व लम्बित किराया जमा करने को कहा है। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। कॉलेज परिसर की दुकानों के बकाया किराये की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें रहमानियां प्रबंधन कमेटी द्वारा 11 दुकानदारों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और लंबित किराया जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब दाखिल न करने या किराया जमा न करने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधक एडवोकेट जकी अहमद ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.