बस्ती, सितम्बर 7 -- बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के साथ ही 84 शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग उठाई। जिला वित्त एवं लेखाधिकारी विनय गौरव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि लंबित भुगतान 15 सितंबर से पहले करा दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की भी मांग की। इस दौरान सूर्यप्रकाश शुक्ल, आनंद दुबे, अभिषेक उपाध्याय, रजनीश मिश्रा, रीता शुक्ला, पटेश्वरी निषाद, अखिलेश मिश्रा और सोमनाथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...