गया, जून 14 -- जगजीवन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह भारत विकास परिषद, मगध प्रांत पूर्वी शाखा के संरक्षक प्रो. डॉ. बीकेपी वर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवेदन देकर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज कर्मियों के बकाया वेतन और पेंशन का भुगतान कराने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि पिछले तीन माह से वेतन और पेंशन नहीं मिलने के कारण सेवानिवृत्त कर्मी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...