मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर। जिले के 102 एंबुलेंस कर्मियों ने 10 महीने के बकाये वेतन के लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन को ज्ञापन सौंपा है। एंबुलेंस संघ के मो. मुस्लिम ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों को 10 महीने के वेतन के अलावे 20 महीने का भविष्य निधि व ओवर टाइम का भुगतान नहीं हुआ है। संघ ने डीएम से मांग की कि जल्द से जल्द एंबुलेंस कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान कराया जाए। संघ ने कहा कि 30 अप्रैल तक मांगों पर सुनवाई नहीं तो एक मई को श्रम न्यायालय में वे वाद दायर करेंगे। यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम कंपनियों में कार्यरत डाइवरों के शोषण केंद्रीय श्रम अधिकारी से शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...