धनबाद, अप्रैल 15 -- गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ की शिक्षिका भावना चौहान ने बकाया वेतन और नियमित भुगतान की मांग को लेकर विद्यालय के मुख्य द्वार 20 से अनशन करेंगी। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद को पत्र लिखिकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2002 से कार्यरत हैं और वर्तमान में उन्हें मात्र 2540 रुपये मासिक वेतन मिलता है। इसके बावजूद कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वेतन वृद्धि की मांग करने पर प्रबंधन द्वारा नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं होने के बावजूद वे बेहद कम वेतन में कार्य करने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- जिले के माध्यमिक शिक्षकों के वेतन मद में 26.46 करोड़ का आवंटन यह भी पढ़ें- सहायक अध्यापकों की बैठक, आमरण अनशन में शामिल होने का लिया निर्णय यह भी पढ़...