गया, मार्च 26 -- जिले के वाहन मालिकों के लिए बकाये वाहन टैक्स से राहत पाने का अब अंतिम मौका बचा है। परिवहन विभाग द्वारा दिसंबर से चल रही विशेष योजना के तहत वाहन मालिकों को पुराने टैक्स और उस पर लगे जुर्माने में सौ फीसदी तक छूट दी जा रही है। हालांकि योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है और अब इसका लाभ लेने के लिए केवल पांच दिन का ही समय शेष रह गया है। एक अप्रैल से जुर्माना भरना होगा। बताया गया कि जिले में करीब दो हजार वाहन मालिक ऐसे हैं, जिन पर लंबे समय से वाहन टैक्स बकाया है। लेकिन, अब तक इनमें से करीब 50 प्रतिशत लोगों ने ही इस योजना का लाभ उठाया है। शेष वाहन मालिकों से परिवहन विभाग लगातार अपील कर रहा है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना बकाया टैक्स जमा कर इस विशेष छूट योजना का लाभ उठाएं।यह योजना राज्य सरकार की स्क्रैप पॉलिसी के तहत लागू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.