फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- नवाबगंज। नगर में बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली को लेकर बिजली निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार को विशेष टीम ने नगर की डाकघर गली में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से उन 16 उपभोक्ताओं के घरों की जांच की गई, जिनके खिलाफ पूर्व में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। लेकिन उन्होंने अब तक जुर्माना जमा नहीं किया है। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया कि नगर के इन 16 लोगों को विभाग की ओर से बकाया बिल और जुर्माने की राशि जमा करने के लिए कई बार रियायतें और अवसर दिए गए थे। इसके बावजूद इन लोगों ने अभी तक न तो जुर्माना शुल्क भरा है और न ही अपना बकाया बिल जमा किया है। इसी के चलते टीम ने मौके पर जाकर इनकी वर्तमान स्थिति की जांच की। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व जेई अब्दुल मजीद ने किया। टीम में पुलिस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.