कानपुर, मार्च 30 -- मंगलपुर। थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव में विद्युत विभाग की बिल राहत योजना के तहत वसूली के लिये गये संविदा लाइनमैन की पिटाई कर दी। मामलले में दो नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अलियापुर गांव में संविदा लाइनमैन सुधीर कुमार अपने सहयोगी अभिषेक राठौर के साथ बकाया बिल वसूली के लिए पहुंचे थे। तभी उपभोक्ता जगदीश से बकाया बिल जमा करने को कहा। आरोप है कि उपभोक्ता के पुत्र रवि ने बिल जमा करने से इनकार करते हुए उसके साथ खडे़ सुरेंद्र व तीन चार अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में लाइनमैन के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रवि और सुरेन्द्र को नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.