विकासनगर, फरवरी 5 -- अंबाडी में बिजली का बकाया बिल वसूलने गए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ एक व्यक्ति ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। जेई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम के जेई अमित मित्तल ने बताया कि वह अपने कर्मचारियों के साथ बिजली के बिल की बकाया वसूली के लिए अंबाड़ी गए थे। इस दौरान वह उपभोक्ता रणजीत सिंह के घर गए। उन पर 25990 रुपये का बिजली बिल बकाया था। जब इस बारे में पूछताछ की तो वहां पर अमित कुमार पुत्र रणजीत सिंह मिला। जब उससे बकाया जमा करने के लिए कहा गया तो उसने उनके और साथ आए अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। दोबारा आने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जेई ने कहा कि उससे उन्हें और उनके कर्मचारियों को खतरा है। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.