वाराणसी, अप्रैल 14 -- लोहता (वाराणसी)। लोहता बाजार के रहीमपुर कस्बे में सोमवार शाम बकाये रुपये मांगने पर दो सगे भाइयों की बकायेदार ने पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कमाल खां का शाहिद अंसारी के यहां पैसे बाकी था। कमाल रुपये मांगने गया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने आए कमाल के भाई जमाल खां की भी पिटाई कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...