बेगुसराय, दिसम्बर 27 -- बीहट, निज संवाददाता। दो आपराधिक मामले के उद्भेदन का दावा करते हुए सदर एसडीपीओ-टू पंकज कुमार ने अपने कार्यालय में शनिवार को घटना के बाबत जानकारी दी। एफसीआई थाना के बीहट निवासी 24 वर्षीय राहुल की हत्या के मामले का उद्भेदन करते हुए सदर एसडीपीओ ने बताया कि बीहट गुरुदासपुर राजाघर के नीरज कुमार उर्फ गोरेलाल ने 25 दिसंबर को एफसीआई थाना में आवेदन देकर अपने 24 वर्षीय पुत्र राहुल के गायब होने का मामला दर्ज कराया था। इसमें राहुल के ही कई दोस्तों पर राहुल का अपहरण कर उसकी हत्या करने और शव को गायब करने का अंदेशा व्यक्त किया था। आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू की और अनुसंधान के क्रम में शुक्रवार को राहुल के एक दोस्त बीहट खेमकरणपुर टोला के साकेत कुमार को हिरासत में लिया। उसकी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.