नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। कारोबारी को बकाया 10 लाख रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोपी ने अपनी राजनीतिक पहुंच का दावा कर कारोबारी और कर्मचारियों को धमकाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-58 के बी ब्लॉक निवासी सचिन कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार वर्षों से व्यापार कर रहे हैं। सेक्टर-67 में लोकेश चौहान की फर्म है। सचिन कुमार का कहना है कि लोकेश चौहान पर कारोबार के दौरान करीब 10 लाख रुपये बकाया हो गए थे। आरोप है कि उन्होंने जब अपने रुपये की मांग की तो जुलाई 2025 में लोकेश चौहान ने उनके और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में सेक्टर-58 थाने में शिकायत की। इसके बाद आरोपी ने सात जुलाई को उन्हें फोन करके अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर धमकाया। साथ ही, राजनीतिक दलों से करीबी होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.