प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर निवासी रामनरेश पटेल का आरोप है कि रविवार सुबह वह घर के बगल स्थित दुकान पर चाय पीने के लिए गया था। उसी दौरान वहां पर सहसपुर निवासी एक युवक आ गया और उधार के रुपये मांगने लगा। राम नरेश ने दो-चार दिन बाद देने की बात कही तो उसने गाली गलौच करते हुए लोहे की रॉड से सिर पर मार दिया। इसमें राम नरेश को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसकी पिटाई की। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण पर भेजते हुए मामले की जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...