बकाया रुपये के लिए मारपीट में केस
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। पहड़िया मंडी के गेट नंबर-2 निवासी शिवम जायसवाल के साथ बकाया रुपये के विवाद में मारपीट में लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिवम की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व पति ने लहरतारा निवासी दीपक वर्मा, अमन केशरी और आकाश गुप्ता के साथ एसीपी माल का व्यापार किया था। कुल 1.04 लाख रुपये के लेनदेन में 96 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका था, जबकि करीब 10 हजार रुपये बाकी थे। शेष रकम देने के लिए समय मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर शिवम की पिटाई कर दी जिससे उनका सिर फट गया। हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.