गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोलाबाजार। गोला थाना क्षेत्र के परसा उर्फ अगलहवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने कर्ज का पैसा मांगने पर धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित रणविजय पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने 26 जनवरी को कोटिया नायक निवासी धर्मेंद्र गोंड को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। तय समय पर पैसा वापस न मिलने पर जब उसने रकम मांगी तो आरोपी विवाद पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...