रामगढ़, जून 1 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र की केदला वाशरी में काम करने वाले विस्थापित ठेकेदार एसोशियशन ने सोमवार को बकाया राशी भुगतान की मांग को लेकर वाशरी का कार्य ठप कर दिया। मौके पर ठेकेदारों ने बताया कि विस्थापित ठेकेदारों का काफी दिनों से बकाया राशी का भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदारों को यहां काम करने वाले कामगारों को वेतन देने और अपना घर परिवार चलाने के लिए पैसे के मोहताज हो गए हैं। प्रबंधन को पूर्व में कहा गया था कि 31 मई तक बकाया राशी का भुगतान नहीं किया गया तो एक जून से केदला वाशरी का संपूर्ण कार्य बंद कर दिया जाएगा। वहीं चार घंटे बाद प्रबंधन के साथ ठेकेदार एसोशियशन की वार्ता हुई। जिसमें प्रबंधन ने केदला वाशरी को फंड देकर बकाया राशी का भुगतान जल्द कर देने की बात कहा गया। इस आंदोलन में ठेकेदार एसोसिएशन ...